#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

11 की तपस्या: मोहिनी देवी मालू का तप अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ सभा को 650 से अधिक सभाओं में तीसरा स्थान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ मालू भवन स्थित सेवा केंद्र में सोमवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में मोहिनी देवी मालू धर्मपत्नी कमल सिंह मालू की 11 की तपस्या के उपलक्ष्य में तप अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरोज देवी मालू ने मंगलाचरण से किया।

इस दौरान सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, महिला मंडल की उर्मिला गिया, युवक परिषद के सहमंत्री सुमित बरड़िया तथा तपस्विनी के परिजन महेंद्र मालू, विमला देवी मालू और मोनिका मालू ने गीतिका एवं वक्तव्य के माध्यम से तपस्या की अनुमोदना की।

650 से अधिक सभाओं में तीसरा स्थान गौरव की बात

सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया ने त्रिदिवसीय सभा प्रतिनिधि सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया कि 650 से अधिक सभाओं के मूल्यांकन में श्रीडूंगरगढ़ सभा को तीसरा स्थान मिलना पूरे समाज के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि केवल सभा की नहीं, बल्कि पूरे श्रावक-श्राविका समाज की सफलता है। इसमें चारित्र आत्माओं के मार्गदर्शन एवं समाज के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उन्होंने बताया कि सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया का महासभा की कार्यसमिति में चयन हुआ है। उन्होंने इसे समाज के लिए गौरव बताते हुए कहा कि प्रदीप ने अपनी प्रतिभा एवं कार्यक्षमता के बल पर यह स्थान हासिल किया है।

सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा, साध्वी पुनीतप्रभा एवं साध्वी वृंद ने सामूहिक गीतिका के माध्यम से तपस्विनी की तपस्या की अनुमोदना की। साध्वी ने सभा को मिले सम्मान के प्रति मंगलकामना की। उन्होंने महासभा की कार्यसमिति में प्रदीपवपुगलिया के चयन को उनकी योग्यता का परिणाम बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ युवक परिषद की ओर से तपस्विनी का तप अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सरोज देवी मालू ने तेले की तपस्या का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 11 की तपस्या: मोहिनी देवी मालू का तप अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ सभा को 650 से अधिक सभाओं में तीसरा स्थान🟢 31 दिसंबर 2027 तक सेप्टिक टैंक खाली कराना फ्री, नगर पालिका ने शहरवासियों से सुविधा का लाभ लेने की अपील🟢 नागपंचमी पर हरिराम बाबा मंदिर में उमड़े श्रद्धालु, बंबी पर दूध का किया सींचन