NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। “जय श्री सैनजी महाराज और जय श्री नारायणी माता” के जयघोष के साथ सैन समाजबंधुओं ने अखिल भारतीय श्री नारायणी धाम प्रबंधक एवं विकास महासभा समिति के अध्यक्ष विनोद सैन, नाई जागृति मंच राजस्थान के महामंत्री विश्वम्भर पड़िहार और सत्यनारायण सैन(गोठड़िया) का श्रीडूंगरगढ़ में स्वागत किया। तीनों बीकानेर से जयपुर जाते समय श्रीडूंगरगढ़ रुके थे।

इस दौरान नाई जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर भाटी, विमल भाटी, गोपीराम भाटी, पवन पड़िहार, संदीप भाटी, लालचंद गोला सहित समाज के अन्य लोगों ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
अतिथियों ने आगामी 25 व 26 सितंबर 2026 को नारायणी माता धाम में होने वाले कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ सैनसमाज के बंधुओं को शामिल होने का निमंत्रण पत्र भेंट किया। समाजबंधुओं ने निमंत्रण देने के लिए उनका आभार जताया।
बस से तीन दिन की यात्रा की तैयारी
समाज अध्यक्ष महेंद्र मारू ने बताया कि जो समाजबंधु बस के माध्यम से नारायणी माता धाम की दो से तीन दिन की यात्रा करना चाहते हैं, वे मालजी होटल में बिमलजी भाटी से संपर्क कर सकते हैं। यात्रा को लेकर आगामी सूचना जल्द ही समाजबंधुओं तक पहुंचाई जाएगी।






















