NEXT 16 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर वार्ड पार्षदों के आरक्षण की लॉटरी सोमवार को निकाली जाएगी। जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि बीकानेर नगर निगम सहित जिले की छह नगर पालिकाओं के वार्डों के आरक्षण का निर्धारण लॉटरी के माध्यम से होगा।
आरक्षण की लॉटरी सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्टर सभागार में निकाली जाएगी। इसमें बीकानेर नगर निगम, खाजूवाला, देशनोक, नापासर, लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और नोखा नगर पालिका क्षेत्रों के पार्षद वार्डों का आरक्षण तय किया जाएगा।
लॉटरी के बाद वार्डवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों की रणनीति भी तय होगी। कई वार्डों में आरक्षण बदलने से मौजूदा पार्षदों और दावेदारों के समीकरण प्रभावित होने की संभावना है।





















