#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वार्ड 1-2 की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने ईओ को सौंपा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के वार्ड 1 व 2, अंबेडकर कॉलोनी और कालूबास की विभिन्न समस्याओं को लेकर भीम आर्मी के पूर्व तहसील अध्यक्ष एवं युवा कार्यकर्ता संदीप भारतीय ने नगरपालिका ईओ अभिषेक गहलोत को ज्ञापन सौंपा। इसमें वार्ड की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की गई।

ज्ञापन में मेघवाल समाज श्मशान भूमि में लंबे समय से खराब पड़ी हाई मास्ट लाइट को ठीक करवाने, वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सीवरेज कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों व गलियों की मरम्मत करवाने की मांग की गई।

इसके अलावा नायक समाज श्मशान भूमि में कंटीली झाड़ियों की सफाई, कालू रोड-कालूबास लिंक रोड पर अंबेडकर चौक से दधिमति माता मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग की खराब रोड लाइटों को दुरुस्त करवाने और सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई व रखरखाव की मांग भी उठाई गई।

ईओ ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

संदीप भारतीय ने बताया कि ईओ अभिषेक गहलोत ने ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों से जुड़े जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन से लगातार संवाद जारी रहेगा। ज्ञापन के दौरान रवि कुमार, सुनील नायक, भरत जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बार संघ ने एसडीएम मित्तल और आरजू खान का किया अभिनंदन🟢 भैरूँ धोरा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, 23 को जागरण और 24 सितंबर को 101 किलो रोटे का भोग🟢 रात में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी, कोर्ट पहुंचा परिवादी🟢 AIIMS जोधपुर से UG, PBM बीकानेर से PG… अब RPSC में 15वीं रैंक, डॉ. विजय बने असिस्टेंट प्रोफेसर🟢 हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं हुई तो 21 से योजनाओं का बहिष्कार करेंगे ग्राम विकास अधिकारी🟢 वार्ड 1-2 की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने ईओ को सौंपा ज्ञापन🟢 नेत्रदान से अमर हुई करुणा, 75 वर्षीय आशीदेवी सिंघी ने जाते-जाते दी रोशनी की सौगात