NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालूबास क्षेत्र में घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने के मामले में परिवादी ने न्यायालय की शरण ली है। कालूबास निवासी हरिओम पुत्र विजयराज जाट ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीडूंगरगढ़ की अदालत में परिवाद पेश कर अज्ञात चोर द्वारा चोरी की जाने की बात कही है।
परिवाद के अनुसार घटना 1 जुलाई की रात करीब 2.30 बजे की है। हरिओम अपने परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान घर के अंदर किसी के घुसने की आहट महसूस होने पर वह नीचे आया। कमरे में उसकी बहन वाली अटैची खुली पड़ी थी और कपड़े आंगन में बिखरे हुए थे। एक बक्सा भी टूटा हुआ मिला। बहन और परिवार के सदस्यों को नीचे बुलाने के बाद अटैची की जांच की गई तो उसमें रखे सोने के झुमके, सोने की गलसरी, सोने के पांच फूलड़े, चांदी की मोटी पायल और चांदी की तागड़ी गायब मिली।





















