#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भैरूँ धोरा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, 23 को जागरण और 24 सितंबर को 101 किलो रोटे का भोग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आडसर बास स्थित श्री लखासर भैरूँ धोरा मंदिर परिसर में सोमवार शाम श्री भैरू धोरा सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी भादवा शुदी द्वादशी और त्रयोदशी के अवसर पर होने वाले वार्षिक मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। समिति ने मेले का भव्य आयोजन करने का निर्णय लिया।

समिति के अनुसार 23 सितंबर को रात्रि जागरण होगा। वहीं 24 सितंबर को सुबह 10 बजे बाबा के दरबार में 101 किलो रोटे के प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद पूरे दिन भंडारे का आयोजन कर सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत ने श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया।

बैठक में मेले के दिन अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां समिति सदस्यों को सौंपी गईं। साथ ही मंदिर परिसर में नवीन मुख्य द्वार और एक साइड की संपूर्ण दीवार का निर्माण करवाने को लेकर भी प्रस्ताव रखा गया।

बैठक में समिति अध्यक्ष भंवरलाल गहलोत, चांदरतन सेठिया, बनवारीलाल गोला, भरत सुथार, कन्हैयालाल गहलोत, श्यामसुंदर सुथार, गोविंद सुथार, भागीरथ सुथार, सीताराम सुथार, केऊमल सुथार, शांतिलाल पुगलिया, चम्पालाल सोनी, राजू हिरावत, नरेश कुमार सोनी, धमेन्द्र दर्जी, नीरनाथ सिद्ध, गिरधारी तावणियां, शिवकुमार सोनी, बजरंगलाल नाई, पुजारी रामचन्द्र सेवग, महावीर जाट, प्रहलाद सुथार सहित अन्य भक्त मौजूद रहे। बैठक के बाद श्रद्धालुओं ने संध्या आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बार संघ ने एसडीएम मित्तल और आरजू खान का किया अभिनंदन🟢 भैरूँ धोरा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, 23 को जागरण और 24 सितंबर को 101 किलो रोटे का भोग🟢 रात में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी, कोर्ट पहुंचा परिवादी🟢 AIIMS जोधपुर से UG, PBM बीकानेर से PG… अब RPSC में 15वीं रैंक, डॉ. विजय बने असिस्टेंट प्रोफेसर🟢 हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं हुई तो 21 से योजनाओं का बहिष्कार करेंगे ग्राम विकास अधिकारी🟢 वार्ड 1-2 की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने ईओ को सौंपा ज्ञापन🟢 नेत्रदान से अमर हुई करुणा, 75 वर्षीय आशीदेवी सिंघी ने जाते-जाते दी रोशनी की सौगात