#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बार संघ ने एसडीएम मित्तल और आरजू खान का किया अभिनंदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कोर्ट परिसर स्थित बार संघ के पुस्तकालय हॉल में मंगलवार को नवपदस्थ एसडीएम झंवरलाल मित्तल और बार कौंसिल राजस्थान की निर्वाचित महिला सदस्य एडवोकेट आरजू खान का बार संघ की ओर से स्वागत एवं सम्मान किया गया। अधिवक्ताओं ने दोनों का साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में कार्य करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से कानून की बारीकियां सीखने और नया जानने का अवसर मिलेगा। सभी के सहयोग से बेहतर कार्य करने का प्रयास रहेगा। वहीं एडवोकेट आरजू खान ने कहा कि सभी के स्नेह और सहयोग से उन्हें बार कौंसिल राजस्थान की सदस्यता मिली है। भविष्य में भी अधिवक्ताओं का सहयोग मिलता रहे, यही अपेक्षा है।

मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने स्वागत के दौरान अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, वरिष्ठ अधिवक्ता लेखराम चौधरी, मोहनलाल सोनी, पूनमचंद मारू, ओमप्रकाश पंवार, साजिद खान, महेंद्र सिंह मान, गोपीराम जानू, अपर लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध, सत्यनारायण प्रजापत, कैलाश सारस्वत, प्रकाश पुरोहित, राधेश्याम, धर्मेंद्र सिंह शेखावत, बृजेश पुरोहित, राजीव आत्रेय, अबरार मोहम्मद, मांगीलाल नैण, राजूराम जाखड़, सुखदेव व्यास, हेमराज सोनी, गणेशाराम मेघवाल, बृजलाल बारोटिया, बजरंग ज्याणी, जगदीश बाना, सत्यनारायण प्रजापत, बजरंग तावनिया, रणवीरसिंह, ओमनाथ सिद्ध, मोहननाथ सिद्ध, संजय बोहरा सहित बार संघ के अधिवक्ता मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नगर पालिका चुनाव की सियासत पर मंथन: पूर्व विधायक गोदारा ने रंधावा से की मुलाकात, श्रीडूंगरगढ़ के राजनीतिक हालात पर दिया फीडबैक🟢 बेटियों को मुफ्त उच्च शिक्षा, एक साथ दो डिग्री का मौका; 25 अगस्त तक प्रवेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. रविकांत मारू ने प्रदेश में हासिल की छठी रैंक🟢 बार संघ ने एसडीएम मित्तल और आरजू खान का किया अभिनंदन🟢 भैरूँ धोरा मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, 23 को जागरण और 24 सितंबर को 101 किलो रोटे का भोग🟢 रात में घर में घुसकर लाखों के जेवर चोरी, कोर्ट पहुंचा परिवादी🟢 AIIMS जोधपुर से UG, PBM बीकानेर से PG… अब RPSC में 15वीं रैंक, डॉ. विजय बने असिस्टेंट प्रोफेसर🟢 हाईकोर्ट के आदेशों की पालना नहीं हुई तो 21 से योजनाओं का बहिष्कार करेंगे ग्राम विकास अधिकारी🟢 वार्ड 1-2 की समस्याओं को लेकर भीम आर्मी ने ईओ को सौंपा ज्ञापन🟢 नेत्रदान से अमर हुई करुणा, 75 वर्षीय आशीदेवी सिंघी ने जाते-जाते दी रोशनी की सौगात