NEXT 19 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में बुधवार को साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में ज्ञानशाला की बहनों याशिका भादानी और आयुषी भादानी की जोड़े से अठाई तपस्या पर तप अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कांता बरडिया के मंगलाचरण से हुई।

इस दौरान सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल और ज्ञानशाला के पदाधिकारियों ने गीतिका व वक्तव्य के माध्यम से दोनों तपस्विनी बहनों की तपस्या की अनुमोदना की। परिवार की ओर से राजेश भादानी ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। तेयुप सहमंत्री सुमित बरडिया ने भी मधुर गीतिका के माध्यम से तपस्या के भाव रखे।
साध्वी लक्ष्यप्रभा के साथ साध्वी उन्नतप्रभा, साध्वी ललितरेखा, साध्वी सम्पतप्रभा एवं साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका से तपस्विनी बहनों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल और अणुव्रत समिति के पदाधिकारी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
तप अभिनंदन में एक उपवास का संकल्प: तपस्विनी बहनों के तप की अनुमोदना करते हुए तेयुप कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने एक उपवास का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।
आज धम्म जागरण, कल रक्षाबंधन कार्यशाला: तेयुप की ओर से बताया गया कि आज धम्म जागरण तथा कल अभातेयुप सहमंत्री अंकुर लूणिया टीम के साथ सार-संभाल यात्रा पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे मालू भवन में जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण और रक्षाबंधन कार्यशाला होगी।
























