#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दो बहनों ने जोड़े से की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। साध्वी सेवा केंद्र मालू भवन में  बुधवार को साध्वी लक्ष्यप्रभा के सान्निध्य में ज्ञानशाला की बहनों याशिका भादानी और आयुषी भादानी की जोड़े से अठाई तपस्या पर तप अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कांता बरडिया के मंगलाचरण से हुई।

इस दौरान सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, कन्या मंडल, किशोर मंडल और ज्ञानशाला के पदाधिकारियों ने गीतिका व वक्तव्य के माध्यम से दोनों तपस्विनी बहनों की तपस्या की अनुमोदना की। परिवार की ओर से राजेश भादानी ने सामूहिक गीतिका प्रस्तुत की। तेयुप सहमंत्री सुमित बरडिया ने भी मधुर गीतिका के माध्यम से तपस्या के भाव रखे।

साध्वी लक्ष्यप्रभा के साथ साध्वी उन्नतप्रभा, साध्वी ललितरेखा, साध्वी सम्पतप्रभा एवं साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका से तपस्विनी बहनों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सभा, महिला मंडल, युवक परिषद, किशोर मंडल और अणुव्रत समिति के पदाधिकारी सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तप अभिनंदन में एक उपवास का संकल्प: तपस्विनी बहनों के तप की अनुमोदना करते हुए तेयुप कोषाध्यक्ष चमन श्रीमाल ने एक उपवास का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन महिला मंडल उपाध्यक्ष मधु झाबक ने किया।

आज धम्म जागरण, कल रक्षाबंधन कार्यशाला: तेयुप की ओर से बताया गया कि आज धम्म जागरण तथा कल अभातेयुप सहमंत्री अंकुर लूणिया टीम के साथ सार-संभाल यात्रा पर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे मालू भवन में जैन संस्कार विधि से शपथ ग्रहण और रक्षाबंधन कार्यशाला होगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 7.70 किलो डोडा पोस्त मिला, आरोपी की जमानत खारिज; वृद्ध से मारपीट में 4 आरोपियों को भी राहत नहीं🟢 सातलेरा- बाना मार्ग पर 22 को गूंजेंगे बिग्गाजी के भजन, जागरण की तैयारियां शुरू🟢 दो बहनों ने जोड़े से की अठाई तपस्या, समाज ने किया तप अभिनंदन🟢 2 फेज में होंगे निकाय चुनाव, आज से प्रदेशभर में आचार संहिता लागू