#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बच्चों की सर्जरी संबंधी बीमारियों के लिए आज नि:शुल्क शिविर, पहली बार पीडियाट्रिक सर्जन देंगे परामर्श

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बच्चों की ऑपरेशन संबंधी बीमारियों के लिए आज मंगलवार को तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में नि: शुल्क परामर्श शिविर लगाया जाएगा। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. तुषार आहूजा बच्चों की सर्जरी से जुड़ी विभिन्न बीमारियों के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों की हर्निया, हाइड्रोसिस, नाभि के विकार, शरीर पर गांठ, सिर में पानी भरना, आंतों में रुकावट, अपेंडिक्स, रीढ़ की हड्डी में गांठ, सिर या गले पर गांठ, लिंग का टेढ़ापन, अंडकोष का सही स्थान पर नहीं होना, पेशाब के छेद का सामान्य स्थान पर नहीं होना, लिंग की खाल का नहीं खुलना, जीभ का तालु से चिपका होना और गुर्दे में पानी भरने सहित अन्य सर्जरी संबंधी समस्याओं की जांच व परामर्श किया जाएगा।

प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। अभिभावक बच्चों की सर्जरी संबंधी समस्या होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से नि:शुल्क परामर्श ले सकेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रात 12 बजे तक बैठकी, कहीं टिकट की परीक्षा तो कहीं परिवार की दावेदारी… वार्डों में चुनावी चटकारा🟢 आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे तेयुप दिल्ली के 45 युवा, सेवा तीर्थ का मिला संदेश🟢 बच्चों की सर्जरी संबंधी बीमारियों के लिए आज नि:शुल्क शिविर, पहली बार पीडियाट्रिक सर्जन देंगे परामर्श