#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

विकास मंच रखेगा श्रीडूंगरगढ़ शहर के विकास की बात, आज शाम 5 बजे बैठक की आहूत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में एक ओर जहाँ भाजपा और कांग्रेस पार्टियां अपना दमखम दिखाने के लिए कमर कस रही है तो वहीं माकपा और आरएलपी भी अपने पार्षद प्रत्याशी प्रत्येक वार्ड में उतारने का मूड बना रही है। लेकिन इसी बीच एक बड़ा ट्विस्ट भी वर्तमान परिदृश्य में देखने को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के वर्तमान हालातों से क्षुब्ध लोग और सेवादार एक नए ही मंच “विकास मंच” को जनता के बीच लाने की कवायद कर रहे हैं।

आपणों गांव सेवा समिति में अध्यक्षीय पद पर अपनी महत्त्वपूर्ण सेवाएं दे चुके जतनसिंह राजपुरोहित ने शनिवार को इस अध्यक्षीय दायित्त्व से स्वैच्छिक निवृत्ति ली और कल रात 10 बजे शनिवार को सेवादार शूरवीर मोदी और जतनसिंह राजपुरोहित सोशल मीडिया पर लाइव आये और कस्बे के हालातों पर अपने विचार रखे।

इस कड़ी में कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड ग्राउंड पर शाम 5 बजे एक बैठक आहूत की है। जिसे लेकर पूरे कस्बे में चर्चा का दौर जोरों पर हैं। अगर अब सेवादारों के इस विकास मंच को आमजन और जेन-जी का समर्थन मिल जाता है तो दोनों बड़ी पार्टियों को कड़ी टक्कर वर्तमान निकाय चुनाव में देखने को मिल सकती है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित पारख से मिलने पहुंचे आरएलपी नेता बेनीवाल, साफा-शॉल पहनाकर किया अभिनंदन🟢 विकास मंच रखेगा श्रीडूंगरगढ़ शहर के विकास की बात, आज शाम 5 बजे बैठक की आहूत🟢 चौकों-छक्कों के रोमांच के साथ आज से स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग-2, रात 7:30 बजे होगा उद्घाटन🟢 जैन संस्कार विधि से बांधी राखी, प्रत्याख्यान लेकर लिया आत्मानुशासन का संकल्प🟢 नेत्रदान से दूसरों के जीवन में रोशनी देने वाली आशी देवी को किया याद, स्मृति सभा में उमड़ा श्रावक समाज🟢 चुनावी माहौल के बीच 25 अगस्त को रक्तदान शिविर, जनसेवा का संदेश देगा मुस्लिम समाज