#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे तेयुप दिल्ली के 45 युवा, सेवा तीर्थ का मिला संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 अगस्त, 2026 दिल्ली। तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली के करीब 45 युवाओं ने लाडनूं पहुंचकर युगप्रधान आचार्य महाश्रमण के दर्शन कर मंगल आशीर्वाद लिया। युवाओं ने आचार्य के सान्निध्य में आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त की। इस दौरान युवाचार्य महावीर, साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभा, बहुश्रुत मुनि दिनेश कुमार, तेयुप के आध्यात्मिक प्रवेक्षक मुनि योगेश कुमार, मुनि नय कुमार सहित अनेक संतों एवं साध्वियों के दर्शन और सेवा का लाभ मिला।

सेवा प्रभारी दीपक नाहर ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष जिज्ञासा रखी। इस पर आचार्य ने तेयुप दिल्ली को ‘सेवा तीर्थ’ यानी सेवा केंद्रों का लाभ लेने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न सेवा केंद्रों में विराजित साधु-साध्वियों के पास जाकर उनकी सेवा, सान्निध्य और आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। इस संदेश से युवाओं में सेवा भावना और संघ के प्रति समर्पण को नई प्रेरणा मिली।

तेयुप दिल्ली अध्यक्ष मनीष मेहनोत ने बताया कि दिल्ली में विराजित साधु-साध्वियों की सुख-साता की जानकारी लेने के साथ परिषद तपोयज्ञ सहित आभातेयुप के विभिन्न आयामों में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि गुरु सान्निध्य से युवाओं को सेवा और संगठन के प्रति समर्पण की प्रेरणा मिली।

गुरुदर्शन यात्रा में प्रवास व्यवस्था के अध्यक्ष कन्हैयालाल जैन (के. एल. जैन), मंत्री सुखराज जैन (सेठिया), दिल्ली सभा अध्यक्ष बिमल बैंगाणी, दिल्ली सभा महामंत्री प्रदीप संचेती सहित विभिन्न पदाधिकारियों का सहयोग और मार्गदर्शन मिला। यात्रा के दौरान दिल्ली चौका में युवाओं के लिए आत्मीय आतिथ्य एवं सेवा की व्यवस्था भी की गई।

परिषद ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और साथियों का आभार जताया। परिषद के अनुसार गुरु दर्शन, संतों का सान्निध्य, सेवा का अवसर और साथियों का स्नेह इस यात्रा की प्रमुख उपलब्धि रहा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 रात 12 बजे तक बैठकी, कहीं टिकट की परीक्षा तो कहीं परिवार की दावेदारी… वार्डों में चुनावी चटकारा🟢 आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे तेयुप दिल्ली के 45 युवा, सेवा तीर्थ का मिला संदेश🟢 बच्चों की सर्जरी संबंधी बीमारियों के लिए आज नि:शुल्क शिविर, पहली बार पीडियाट्रिक सर्जन देंगे परामर्श