NEXT 27 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान में मेंटर-मेंटी कार्यशाला आयोजित हुई। अध्यापिका कविता जानूं व व्याख्याता पुष्पा शर्मा के निर्देशन में हुई कार्यशाला की अध्यक्षता प्रधानाचार्या नजमा अजीज ने की। मुख्य वक्ता आरजेएस अंजली ने विद्यार्थियों को कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

आरजेएस अंजली ने एनडीपीएस एक्ट, यौन उत्पीड़न से संबंधित धारा 354, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय न्यायिक क्षेत्र में करियर के अवसरों के बारे में भी विस्तार से बताया। बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी अधिकारों और जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता लेने की प्रक्रिया समझाई।
कार्यशाला में व्याख्याता पुष्पा शर्मा ने विचार व्यक्त किए। अध्यापिका सुरभि पारीक उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ अध्यापक भींयाराम सुथार ने किया।
क्विज में प्रवीण बानो प्रथम
कार्यशाला के बाद क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा 10 की प्रवीण बानो प्रथम, कक्षा 12 के रामनिवास भार्गव द्वितीय और कक्षा 9 की अंजली सुनार तृतीय स्थान पर रही।

































