#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में पार्षद चुनाव लड़ने वालों के लिए जरूरी खबर: नामांकन से पहले ये 24 बातें जरूर जान लें

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ऐसे में वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों के लिए नामांकन फॉर्म भरने से पहले जरूरी दस्तावेज और नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। छोटी- सी कमी के कारण नामांकन प्रक्रिया में परेशानी न हो, इसके लिए प्रत्याशी पहले से सभी दस्तावेज तैयार रखें। नामांकन फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम कार्यालय) में निर्धारित समय में जमा होगा।

पार्षद प्रत्याशियों के लिए जरूरी 24 बातें

  • 1. फॉर्म कहां और कब मिलेगा: नामांकन फॉर्म रिटर्निंग अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक प्राप्त किया जा सकेगा।
  • 2. शपथपत्र जरूरी: फॉर्म के साथ ₹50 के स्टाम्प पेपर पर शपथपत्र देना होगा।
  • 3. प्रस्तावक की संख्या: पार्टी के प्रत्याशी के लिए 1 प्रस्तावक, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के लिए 5 प्रस्तावक जरूरी होंगे।
  • 4. प्रस्तावक उसी वार्ड का हो: प्रस्तावक संबंधित वार्ड का मतदाता होना चाहिए। उसका भाग संख्या और क्रमांक फॉर्म में सही-सही दर्ज करना होगा।
  • 5. मतदाता सूची में नाम जरूरी: पार्षद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का नाम नगरपालिका की मतदाता सूची में होना आवश्यक है।
  • 6. आरक्षित वार्ड के दस्तावेज: OBC आरक्षित वार्ड के लिए 6 माह के अंदर जारी जाति प्रमाणपत्र तथा SC/ST के लिए जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • 7. आयकर विवरणी: प्रत्याशी की अंतिम दाखिल आयकर विवरणी का रिकॉर्ड/शपथपत्र में विवरण देना होगा।
  • 8. आपराधिक प्रकरण की जानकारी: यदि प्रत्याशी के खिलाफ FIR या कोई मुकदमा चल रहा है तो उसकी कोर्ट से प्रमाणित प्रति प्रस्तुत करनी होगी।
  • 9. सजा होने पर दस्तावेज: यदि किसी मामले में कोर्ट से सजा हुई है तो सजा के आदेश की प्रमाणित प्रति तथा अपील/रिविजन की प्रमाणित प्रति देनी होगी।
  • 10. संपत्ति का पूरा विवरण: प्रत्याशी की चल-अचल संपत्ति के साथ पति/पत्नी और आश्रितों की संपत्ति का विवरण देना होगा।
  • 11. बैंक खातों की जानकारी: बैंक, पोस्ट ऑफिस या अन्य जगह जमा पूंजी होने पर खाता संख्या सहित पूरा विवरण देना होगा।
  • 12. लोन की जानकारी: बैंक, सरकारी संस्था या निजी संस्था से लिया गया लोन/ऋण है तो उसकी जानकारी देनी होगी।
  • 13. बच्चों की जन्मतिथि: प्रत्याशी को अपने बच्चों की जन्मतिथि का विवरण भी देना होगा।
  • 14. वाहन का विवरण: प्रत्याशी के नाम पर कोई मोटर वाहन है तो उसका पूरा विवरण देना होगा।
  • 15. शैक्षणिक योग्यता: पार्षद चुनाव के लिए शैक्षणिक योग्यता लागू नहीं है, फिर भी फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता का विवरण देना होगा।
  • 16. नामांकन जमा करने की अंतिम समय सीमा: नामांकन फॉर्म अंतिम तारीख को दोपहर 3 बजे तक जमा किया जाना जरूरी है। अंतिम समय का इंतजार नहीं करना बेहतर रहेगा।
  • 17. शपथपत्र का सत्यापन: फॉर्म के साथ लगाया जाने वाला शपथपत्र नोटरी से सत्यापित होना चाहिए।
  • 18. कोई कॉलम खाली न छोड़ें: नामांकन फॉर्म के सभी कॉलम भरना अनिवार्य है। यदि किसी कॉलम में जानकारी लागू नहीं होती या उपलब्ध नहीं है तो वहां ‘शून्य’ या ‘लागू नहीं’ लिखें।
  • 19. आधार कार्ड: नामांकन के साथ आधार कार्ड की फोटो प्रति रखें।
  • 20. फीस: नामांकन फॉर्म की निर्धारित फीस नकद जमा करनी होगी।
  • 21. नगरपालिका की NOC: प्रत्याशी को नगरपालिका द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी प्रस्तुत करना होगा।
  • 22. मूल निवास प्रमाणपत्र: मूल निवास प्रमाणपत्र साथ रखना होगा।
  • 23. एक प्रस्तावक एक ही प्रत्याशी का: एक प्रस्तावक केवल एक उम्मीदवार का प्रस्तावक बन सकता है। वह दूसरे प्रत्याशी के नामांकन में प्रस्तावक नहीं बन सकता।
  • 24. फोटो और पार्टी टिकट: प्रत्याशी को नवीनतम 6 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ रखनी होंगी। पार्टी प्रत्याशियों के लिए पार्टी की ओर से जारी प्रारूप ‘क’ और ‘ख’ अंतिम तारीख को हर हाल में दोपहर 2 से 3 बजे के बीच एसडीएम कार्यालय में जमा करवाना अनिवार्य होगा।

प्रत्याशियों के लिए खास सलाह

श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव में नामांकन भरने वाले प्रत्याशी अंतिम दिन का इंतजार न करें। सभी प्रमाणपत्र, शपथपत्र, NOC, फोटो, आधार कार्ड, संपत्ति-ऋण संबंधी जानकारी और प्रस्तावकों के मतदाता विवरण पहले से तैयार रखें। फॉर्म जमा करने से पहले प्रत्येक कॉलम और संलग्न दस्तावेजों की दोबारा जांच कर लें, ताकि नामांकन के समय किसी तरह की परेशानी न हो।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पार्षद चुनाव लड़ने वालों के लिए जरूरी खबर: नामांकन से पहले ये 24 बातें जरूर जान लें🟢 पार्षद प्रत्याशियों के लिए महत्वपूर्ण खबर: श्रीडूंगरगढ़ में कल से नामांकन, वार्ड के हिसाब से तय हुए 2 केंद्र🟢 नेत्रदान के लिए विद्यार्थियों-शिक्षकों ने लिया संकल्प, बोले- आपकी आंखें किसी की रोशनी बन सकती हैं🟢 राजस्थान गौरव से सम्मानित संतोष पारख का हिंदी प्रचार समिति ने किया अभिनंदन🟢 जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, पुष्पवर्षा से हुआ इस्तकबाल; अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन, देखें आकर्षक फ़ोटो