NEXT 25 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को जुम्मा मस्जिद ग्राउंड में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल, बीकानेर के जन सेवा ब्लड सेंटर और श्रीडूंगरगढ़ के तुलसी ब्लड बैंक की टीमों ने रक्त संग्रहण किया। शिविर में कुल 184 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। महिलाओं ने भी उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक सरोकार में अपनी भागीदारी निभाई।

शिविर का संचालन मौलाना फैजल हक ने किया। राजस्थान के मोटिवेशनल स्पीकर शकील सर ने अपने खास अंदाज में रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की और अतिथियों का स्वागत किया।
शिविर में नागरिक विकास परिषद के गोपाल राठी, पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, सामाजिक कार्यकर्ता आबिद बेहलीम, रालोपा के डॉ. विवेक माचरा, जावेद कायमखानी, कांग्रेस नेता केसरा राम गोदारा, अंजु पारख, राधेश्याम सारस्वत, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल, एडवोकेट अबरार धोबी, विजयराज सेवग, विकास मंच के जतन सिंह राजपुरोहित, आशीष जाडीवाल, तौफीक बेहलीम, गुलाब बोथरा, सुरेश सिंधी, पूर्णनाथ सिद्ध और अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमरान राईन सहित कई लोग मौजूद रहे।
ट्रस्ट की ओर से अतिथियों व सहयोगियों का माल्यार्पण और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। ट्रस्ट के सेवादारों ने पूरे दिन व्यवस्थाएं संभालते हुए शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। ट्रस्ट ने रक्तदाताओं, चिकित्सा टीमों, अतिथियों और सभी सेवादारों का आभार जताया।



























