#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वार्ड 6 में प्रीति शर्मा की एंट्री से बदलेंगे चुनावी समीकरण, पालिकाध्यक्ष की दौड़ में भी नाम चर्चा में

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 अगस्त, 2026श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव को लेकर शहर की सियासत में अब रोज नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस के साथ रालोपा और कॉमरेड प्रत्याशी उतारने की तैयारी में हैं, वहीं विकास मंच भी सभी 40 वार्डों में प्रत्याशी मैदान में उतारने की कवायद कर रहा है। ऐसे में इस बार मुकाबला बहुकोणीय होने के आसार हैं।

इधर वार्ड नंबर 6 से पूर्व पार्षद प्रीति शर्मा के दोबारा मैदान में उतरने से वार्ड की चुनावी तस्वीर भी रोचक हो गई है। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मघाराम रामनारायण शर्मा की पौत्री होने के कारण प्रीति शर्मा की पारिवारिक पहचान भी उनके पक्ष में एक मजबूत आधार मानी जा रही है। वार्डवासियों में परिवार के प्रति सम्मान की भावना का असर चुनाव में देखने को मिल सकता है।

पूर्व कार्यकाल के काम बन सकते हैं ताकत: प्रीति शर्मा के पिछले पार्षद कार्यकाल में वार्ड में करवाए गए विकास कार्य और आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता उनकी दावेदारी को मजबूती दे सकती है। समर्थक इन्हीं कार्यों को लेकर फिर से मतदाताओं के बीच जाने की तैयारी में हैं।

सामान्य पालिकाध्यक्ष सीट ने बढ़ाई दावेदारों की चर्चा

इस बार पालिकाध्यक्ष की सीट सामान्य होने से पार्षद चुनाव भी कई मायनों में अहम हो गया है। राजनीतिक दल ऐसे चेहरों को भी मैदान में उतारने की रणनीति बना सकते हैं, जिनमें पालिकाध्यक्ष पद की दावेदारी की संभावनाएं हों। इसी बीच वार्ड 6 से प्रीति शर्मा का नाम भी शहर के संभावित बड़े राजनीतिक चेहरों में चर्चा पकड़ रहा है।

अब सभी की नजरें प्रत्याशियों की अंतिम सूची और वार्डवार चुनावी समीकरणों पर हैं। टिकट वितरण और नामांकन के बाद यह तस्वीर और साफ होगी कि वार्ड 6 में मुकाबला किन चेहरों के बीच होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 वार्ड 6 में प्रीति शर्मा की एंट्री से बदलेंगे चुनावी समीकरण, पालिकाध्यक्ष की दौड़ में भी नाम चर्चा में🟢 रात 12 बजे तक बैठकी, कहीं टिकट की परीक्षा तो कहीं परिवार की दावेदारी… वार्डों में चुनावी चटकारा🟢 आचार्य महाश्रमण के दर्शन को पहुंचे तेयुप दिल्ली के 45 युवा, सेवा तीर्थ का मिला संदेश🟢 बच्चों की सर्जरी संबंधी बीमारियों के लिए आज नि:शुल्क शिविर, पहली बार पीडियाट्रिक सर्जन देंगे परामर्श