NEXT 26 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान गौरव सम्मान से राज्यपाल के हाथों सम्मानित संतोष पारख का राष्ट्र भाषा हिंदी प्रचार समिति की ओर से अभिनंदन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने पारख के श्रीडूंगरगढ़ स्थित निज निवास पहुंचकर उन्हें साफा पहनाया और माला पहनाकर अभिनंदन किया।

समिति के श्याम महर्षि, विजयराज सेठिया, सत्यदीप भोजक, भंवर भोजक एवं रामचन्द्र राठी ने पारख को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समिति सदस्यों ने कहा कि संतोष पारख ने अपनी कर्मभूमि में सेवाओं के माध्यम से विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि पारख आगे भी श्रीडूंगरगढ़ में अपनी सेवाएं देते रहें और कर्मभूमि के साथ जन्मभूमि से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहकर क्षेत्र के विकास व सामाजिक सरोकारों में योगदान देते रहें।
समिति सदस्यों ने कहा कि पारख को मिला राजस्थान गौरव सम्मान श्रीडूंगरगढ़ के लिए भी गौरव का विषय है। इस अवसर पर प्रेम पारख, महेंद्र मालू एवं विजय ओझा भी मौजूद रहे।



















