#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, पुष्पवर्षा से हुआ इस्तकबाल; अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन, देखें आकर्षक फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सुबह से ही कस्बे में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का माहौल नजर आया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल हुए और आशिकाने रसूल ने नातिया नारों एवं ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों के साथ अपनी अकीदत का इजहार किया।

जुलूस सुबह 9:15 बजे जामा मस्जिद से रवाना हुआ। यहां से जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होता हुआ घूमचक्कर पहुंचा और वापस जामा मस्जिद ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का इस्तकबाल किया। रास्तेभर जुलूस देखने के लिए लोगों की भीड़ नजर आई।

नारों से गूंजता रहा कस्बा, दिखी भाईचारे की मिसाल

जुलूस में शामिल लोगों ने ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारों के साथ ईद मिलादुन्नबी की खुशियां मनाईं। साथ ही ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से देशप्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवा भी शामिल रहे। कई जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की।

जामा मस्जिद ग्राउंड में दुआ के साथ हुआ समापन

जुलूस के समापन अवसर पर जामा मस्जिद ग्राउंड में दुआ का आयोजन हुआ। जामा मस्जिद के इमाम ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली, आपसी भाईचारे और मोहब्बत कायम रहने की दुआ की। ईद मिलादुन्नबी के पैगाम को आपसी सद्भाव और इंसानियत से जोड़ते हुए समाज में शांति एवं भाईचारे की भावना बनाए रखने का संदेश दिया गया।

व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद

जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का जाप्ता तैनात रहा। पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर मौजूद रहे और पूरी व्यवस्था पर नजर रखी। जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पूरे कस्बे में मुस्लिम समाज में उत्साह और खुशी का माहौल नजर आया।

NEXT: जुलूस में शीतल पदार्थ वितरित करते हुए युवा

NEXT: गफ्फार धोबी ने दी अपनी सेवाएं

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राजस्थान गौरव से सम्मानित संतोष पारख का हिंदी प्रचार समिति ने किया अभिनंदन🟢 जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, पुष्पवर्षा से हुआ इस्तकबाल; अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन, देखें आकर्षक फ़ोटो