NEXT 27 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनशाइन सैकण्डरी स्कूल एवं विद्यास्थली कॉन्वेन्ट स्कूल परिसर में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वयं आकर्षक राखियां तैयार कीं और एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधकर हमेशा परस्पर सहयोग, स्नेह और भाईचारे की भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अध्यापक-अध्यापिकाओं को भी राखियां बांधीं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के महत्व और भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते की महत्ता के बारे में बताया। विद्यालय परिसर में पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा।
स्कूल निदेशक राकेश व्यास ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। विद्यार्थियों द्वारा स्वयं राखियां तैयार कर पर्व मनाना उनकी रचनात्मकता के साथ संस्कारों से जुड़ाव को भी दर्शाता है।
प्रिंसिपल रेणु व्यास ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया जाता है। ऐसे आयोजन बच्चों में प्रेम, सहयोग, अनुशासन और आपसी सम्मान की भावना विकसित करते हैं। रक्षाबंधन का संदेश विद्यार्थियों को अपने रिश्तों की अहमियत समझने की प्रेरणा देता है।






































