NEXT 28 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लखासर भैरूँनाथ मंदिर, भैरूँधोरा, आडसर बास में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण और मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से गुरुवार को पौधरोपण किया गया। श्रीडूंगरगढ़ कालूबास निवासी पवन कुमार मौसूण की ओर से अपनी पत्नी प्राची के जन्मदिवस पर 61 उच्च गुणवत्ता वाले पौधे लगाए गए। पौधरोपण प्रेरक तेजपाल माली के मार्गदर्शन में किया गया।
भैरूँ धोरा सेवा समिति के सदस्यों ने पौधरोपण के लिए मौसूण परिवार का आभार जताया। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए पवन मौसूण ने नर्सरी संचालक तेजपाल माली को छह माह तक पानी और खाद देने की जिम्मेदारी सौंपी है।
इस अवसर पर महावीर प्रसाद जाट ने प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।


































