#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर हुआ कार्यक्रम, वोट देना हमारा नैतिक कर्त्तव्य: एसडीएम उमा मित्तल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 25 जनवरी, 2025। कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उमा मित्तल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर नागरिक को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। हर वोट का महत्त्व है और ‘मेरे वोट से कोई फर्क नहीं पड़ता’ जैसी सोच को बदलने की जरूरत है।”


कार्यक्रम की शुरुआत ‘मैं भारत हूँ, हम भारत के मतदाता’ गीत और मतदाता शपथ के साथ हुई। राज्य निर्वाचन प्रशिक्षक डॉ. राधाकिशन सोनी ने निर्वाचन आयोग की स्थापना, मतदाता पंजीकरण, वोटर हेल्पलाइन ऐप, सक्षम ऐप, सी-विजिल, होम वोटिंग, और आदर्श आचार संहिता के बारे में जानकारी दी। एएलएमटी नोरतन मल शर्मा ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के उपयोग को विस्तार से बताया।


उत्कृष्ट कार्यों पर सम्मान
कार्यक्रम में निर्वाचन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।
श्रवण सिंह (उपप्राचार्य), भागीरथ (व्याख्याता), नोरतन मल शर्मा (एएलएमटी), सहीराम भाम्भू, सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित (सहायक प्रशासनिक अधिकारी), ईसरदास, सुरेन्द्र कुमार, पेमाराम चोटिया, सीताराम कुकणा (कंप्यूटर अनुदेशक), अविनाश कठानिया, पूरबचंद, दूलदास स्वामी (पंचायत शिक्षक) और महेश जोशी को सम्मानित किया गया।


नव मतदाता आरती सुथार, राधिका पारीक, राधिका शर्मा, विशाल भार्गव और कुबेर शर्मा को मैडल प्रदान किए गए।
यूथ और इको क्लब की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 विद्यार्थियों और 5 मतदाता मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
जागरूकता पर जोर
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कुलदीप मीणा ने नागरिकता कौशल और संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपील की कि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।


विशेष गतिविधियां
मॉक संसद की कार्यवाही।
विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया का डेमो दिखाया गया।
स्वीप गतिविधियों की जानकारी।

कार्यक्रम का संचालन मदनलाल कड़वासरा (व्याख्याता) ने किया।
शाला के प्राचार्य डॉ. मनीष कुमार सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुपरवाइजर, बीएलओ, शाला स्टाफ, विद्यार्थी और नव मतदाता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Advertisement placement

Leave a Comment

WhatsApp Join WhatsApp Group