#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बड़ी खबर- शहर की बिजली समस्या होगी दूर: धोलिया जीएसएस पर लगेगा नया ट्रांसफार्मर, आज शाम 6 से 8 बजे तक कटौती

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में बार-बार होने वाली विद्युत कटौती से परेशान आमजन के लिए राहत की खबर है। धोलिया रोड स्थित जीएसएस पर 3.15 एमवीए क्षमता का नया अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर स्थापना कार्य के चलते आज शाम 6 बजे से 8 बजे तक दो घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

एईएन चन्द्रेश यादव ने बताया कि नए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर को लगाने का कार्य किया जाएगा, जिसके कारण निर्धारित समयावधि में बिजली बंद रखनी पड़ेगी। नया ट्रांसफार्मर शुरू होने के बाद धोलिया जीएसएस की कुल क्षमता बढ़कर 8.15 एमवीए हो जाएगी।

आधी आबादी को मिलेगी राहत

कस्बे की बड़ी आबादी लंबे समय से विद्युत कटौती की समस्या से परेशान थी। इस समस्या को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के प्रयास किए। अब 3.15 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत व्यवस्था में सुधार होने और आमजन को बार-बार होने वाली कटौती से राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा