#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर, गांव-गांव पोस्टर विमोचन कर दिया संदेश

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 5 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। शनिवार को गांव लिखमीसर उतरादा में ग्रामीणों ने रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान गणेश जाखड़ एवं बच्चों ने भी पोस्टर का विमोचन कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में रमन आईटीआई कॉलेज में निदेशक कुमाराम घिंटाला की मौजूदगी में विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर विमोचन किया गया। आयोजकों ने बताया कि शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी की शहादत को याद करते हुए आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में लगातार प्रचार किया जा रहा है।

प्रचार-प्रसार अभियान में शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी स्पोर्ट्स एकेडमी, बिग्गा बास रामसरा के निदेशक रामकरण जाखड़, मोहनलाल जाखड़, रामगोपाल जाखड़, कालूराम सहू, सूर्यप्रकाश कड़वासरा सहित ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने युवाओं और ग्रामीणों से शिविर में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ के वार्डों में भाजपा ने उतारे ‘साइबर योद्धा’, निकाय चुनाव से पहले डिजिटल टीम सक्रिय🟢 शिक्षक दिवस पर छात्रों ने शिक्षकों से कटवाया केक, रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां; उत्कृष्ट परिणाम पर प्रकाश छंगाणी सम्मानित