NEXT 6 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सनशाइन सैकण्डरी स्कूल तथा विद्यास्थली शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए और उनसे केक कटवाया। बच्चों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को याद करते हुए उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर चर्चा की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अध्यापक-अध्यापिकाओं के लिए मनोरंजक खेल भी आयोजित किए, जिनमें शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया।
इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राकेश व्यास एवं प्रिंसिपल रेणु व्यास ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने पर शिक्षक प्रकाश छंगाणी को 11 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन जेसिका प्रजापत एवं वंदना माली ने किया।
शिक्षक दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा और विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया।























