#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताल मैदान में सोमवार को विज्ञान मेले का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विज्ञान आधारित मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन किया।

मेले में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, तकनीकी नवाचार और दैनिक जीवन में विज्ञान के उपयोग से जुड़े मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।

विज्ञान मेले का संचालन प्रभारी शुभकरण एवं सहायक प्रभारी सुरभि पारीक के नेतृत्व में किया गया। प्राचार्य नाजिमा अजीज ने विद्यार्थियों के मॉडल देखे और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान मेले जैसे आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करते हैं।

मेले में विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में वैज्ञानिक चेतना और उत्साह का माहौल नजर आया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा