#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रतनगढ़-बीकानेर रेलखंड पर बिग्गा-जैसलसर मार्ग स्थित RUB संख्या 11C पर अनुरक्षण और ड्रेनेज सुधार कार्य के चलते 12 सितंबर से 28 दिनों तक वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार किमी 377/1-2 पर स्थित RUB को कार्य अवधि के दौरान बंद रखा जाएगा।

इस दौरान बिग्गा-जैसलसर मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना होगा। रेलवे ने किमी 374/8-9 स्थित RUB संख्या 11BB और किमी 383/2-3 स्थित RUB संख्या 11D को वैकल्पिक मार्ग के रूप में चिन्हित किया है।

रेलवे ने आमजन से अपील की है कि 28 दिनों की अवधि में बंद RUB से आवागमन करने के बजाय निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। साथ ही रेलवे व प्रशासन की ओर से लगाए जाने वाले संकेतकों और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा है। रेलवे के अनुसार अनुरक्षण व ड्रेनेज सुधार कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु किया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा