#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मूंग-मोठ की फसलों का खेतों में पहुंचकर लिया जायजा: कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने फसल कटाई प्रयोगों की जांच की

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर खेतों में मूंग और मोठ की फसलों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान राजस्व फसल कटाई प्रयोगों की मानक प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया और कृषि अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) बीकानेर खंड हीरेंद्र शर्मा एवं उपनिदेशक कृषि (सामान्य) जयदीप दोगने ने क्षेत्र के विभिन्न खेतों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मूंग एवं मोठ की फसलों के क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट की प्रक्रिया को बारीकी से देखा तथा फसलों की स्थिति और संभावित उत्पादन का जायजा लिया।

इसके बाद अधिकारियों ने श्रीडूंगरगढ़ स्थित सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान नवनिर्माणाधीन कार्यालय एवं वर्तमान में संचालित कार्यालय की व्यवस्थाओं, विभागीय योजनाओं की प्रगति और रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान उपनिदेशक कृषि (सांख्यिकी) मानाराम जाखड़, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) रघुवर दयाल, सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र स्वामी, कृषि अन्वेषक मनोज पैंसिया, कृषि पर्यवेक्षक इंद्रदास स्वामी एवं मुरारी शर्मा सहित ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के बीमा प्रतिनिधि प्रदीप मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आधे शहर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: सुबह 6 से 10 बजे तक कालूबास और आडसर बास की सप्लाई रहेगी बंद🟢 मूंग-मोठ की फसलों का खेतों में पहुंचकर लिया जायजा: कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने फसल कटाई प्रयोगों की जांच की🟢 भाजपा की विजय संकल्प बैठक में गूंजा जीत का मंत्र: विधायक सारस्वत बोले- सक्रियता से जुटें कार्यकर्ता, भाजपा बोर्ड विकास के लिए जरूरी🟢 बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा