#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोबाइल से दूरी, खेलों से जुड़ाव जरूरी: सीबीईओ

By Next Team Writer

Published on:

जयपुर पब्लिक स्कूल में 67वीं ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 40 टीमें ले रही हिस्सा

NEXT 15 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बच्चों को मोबाइल जैसी सुविधाओं का जरूरत के अनुसार उपयोग करना चाहिए। आज के समय में बच्चों में संवेदनाओं के साथ सहयोग और सम्मान की भावना विकसित करना भी जरूरी है। खेल बच्चों में इन भावनाओं को मजबूत करने का माध्यम हैं। यह बात ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने सोमवार को जयपुर पब्लिक स्कूल में 67वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय छात्र-छात्रा 11 वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में कही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नन्हे खिलाड़ियों के उत्साह और उल्लास के बीच हुआ। अतिथियों ने टॉस करवाकर उद्घाटन मैच शुरू करवाया। स्कूल निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने अतिथियों का साफा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में शारीरिक शिक्षक चंद्र सिंह पूनिया, सुरेंद्र पूनिया, प्रभुराम जाखड़ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

उद्घाटन मुकाबलों में जयपुर पब्लिक स्कूल का जलवा

खो-खो छात्रा वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल लोडेरा ने विद्या भारती स्कूल डेलवा को हराया। वहीं श्री कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और जयपुर पब्लिक स्कूल के बीच हुए मुकाबले में जयपुर पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही। छात्रा वर्ग में भी श्री कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और जयपुर पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की।

कबड्डी छात्र वर्ग में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्कूल बिग्गा बास रामसरा और जयपुर पब्लिक स्कूल के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल विजेता रहा। वहीं बेगाराम का कुआं ठुकरियासर और जयपुर पब्लिक स्कूल के बीच हुए मुकाबले में भी जयपुर पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी।

चार खेलों में 40 टीमें दिखाएंगी दमखम

ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक की कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक और एथलेटिक्स की कुल 40 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों ने उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाएं संभालीं। अंत में स्कूल कोऑर्डिनेटर चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोबाइल से दूरी, खेलों से जुड़ाव जरूरी: सीबीईओ🟢 तेरापंथ युवक परिषद में अब वाई-पेप मशीन की सुविधा, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ🟢 श्रीडूंगरगढ़ में चुनावी नतीजों ने चौंकाया: बड़े चेहरे अपने वार्ड में हारे, एक महीने पुराने विकास मंच ने 9 सीटें जीतीं🟢 देराजसर में 15 से हरिराम बाबा का मेला, शाम को भजन संध्या; 16 को उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब