NEXT 13 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 20 सितंबर को तेजा मंदिर में आयोजित होने वाले विशाल मेला एवं जागरण को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के बाद तेजा महाराज के मेला एवं जागरण के पोस्टर का विमोचन किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित भंवरलाल सारण, गोपाल सायच, मास्टर प्रभुराम बाना, सीताराम सीवर, चांदराम चाहर, सीताराम सिंवर, हरिप्रसाद भादू, कोडाराम भादू, मोहन सारण सहित गणमान्य लोगों ने पोस्टर का विमोचन किया।
आयोजकों ने बताया कि 20 सितंबर को तेजा मंदिर में होने वाले मेला एवं जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।






























