NEXT 12 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।

30 स्टोन चेयर से यात्रियों को मिल रही बैठने की सुविधा
स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 30 स्टोन चेयर का निर्माण करवाने वाले भामाशाह हनुमानमल मंजू श्यामसुखा ने जीएम पंकज शर्मा का साफा, शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया। गुडलक कमर्शियल सर्विस के हनुमानमल मंजू श्यामसुखा ने स्व. हजारीमल एवं स्व. मूलीदेवी श्यामसुखा की स्मृति में इन 30 स्टोन चेयर का निर्माण करवाया है। स्टेशन पर लगी इन चेयर से यात्रियों को बैठने की सुविधा मिल रही है।
जीएम और डीआरएम का किया स्वागत
निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरमल सिंघी, प्रकाश सिंघी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा एवं बीकानेर मंडल के डीआरएम गौरव गोहिल का फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार की आवश्यकता से भी अधिकारियों को अवगत कराया।






















