#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मतदान खत्म होने से पहले फर्जी वोट को लेकर विवाद, वार्ड 32 में दोनों पक्षों ने कराया केस

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव के दौरान शुक्रवार को सभी 40 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन मतदान का समय खत्म होने से ठीक पहले वार्ड 32 में फर्जी वोट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और बाद में मामला मारपीट तक पहुंच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

मतदान के अगले दिन शनिवार को यह विवाद थाने तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए हैं। दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, रुपये छीनने और सोने की चेन छीनने सहित कई आरोप लगाए गए हैं।

एक पक्ष ने 9 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से 6 नामजद व्यक्तियों सहित अन्य के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्षों की शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मतदान के बाद फिर चर्चा में आया वार्ड 32

नगरपालिका चुनाव के दौरान मतदान लगभग पूरा होने के समय हुआ विवाद पुलिस ने मौके पर शांत करवा दिया था। हालांकि अगले दिन दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए परस्पर मुकदमों के बाद वार्ड 32 एक बार फिर चर्चा में आ गया है। पुलिस अब दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मतदान खत्म होने से पहले फर्जी वोट को लेकर विवाद, वार्ड 32 में दोनों पक्षों ने कराया केस🟢 महाविद्यालय में पौधरोपण के साथ छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर🟢 नशे की लत बीमारी है, इलाज और पुनर्वास संभव : डॉ. हरमीत सिंह🟢 श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे जीएम पंकज शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ स्वागत🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर रेलवे GM का निरीक्षण, शेड और स्टाफ बढ़ाने की मांग रखी