#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर शनिवार को विधायक सेवा केंद्र में विधायक ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में नवनियुक्त पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में बंद पड़े ट्यूबवेल, पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों और शहर की अन्य मूलभूत समस्याओं पर मंथन हुआ।

नगरपालिका अध्यक्ष नारायण कलानी, उपाध्यक्ष विनोद गिरी, पार्षद आईदान पारीक, पवन उपाध्याय, श्याम पारीक सहित नवनियुक्त पार्षदों ने शहर में पानी की स्थिति से विधायक को अवगत कराया। पार्षदों ने बंद पड़े ट्यूबवेलों को शीघ्र चालू करवाने, पेयजल आपूर्ति नियमित करने और आमजन को पानी की समस्या से राहत दिलाने की मांग रखी। इसके साथ ही शहर के विकास से जुड़े अन्य मुद्दे भी उठाए गए।

मांग रखी तो विधायक ने अधिकारियों को किया फोन: बैठक के बाद पार्षदों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। विधायक सारस्वत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की और बंद ट्यूबवेलों की स्थिति की जांच करवाकर उन्हें जल्द चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

विधायक ने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्या का प्राथमिकता से समाधान होना चाहिए। शहर के विकास और आमजन की सुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों से लगातार समन्वय किया जाएगा।

बैठक में मौजूद नवनियुक्त पार्षदों ने पेयजल समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अधिकारियों से बात करने और समाधान के निर्देश देने पर विधायक का आभार जताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए