NEXT 30 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘अपणायत री सांझ’ कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ निवासी संतोष पारख पुत्र स्व. बच्छराज पारख को सम्मानित किया गया। राजस्थानी प्रवासी सम्मेलन-2026 दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में राजस्थान की राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक हस्तियों ने पारख को सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, उद्यमी पूनम कुलरिया, विधायक प्रताप पुरी महाराज, बीकानेर वाला नमकीन के निदेशक नवरत्न अग्रवाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्व मौजूद रहे।
राजस्थान गौरव से भी हो चुके सम्मानित
संतोष पारख को इससे पहले राजस्थान के राज्यपाल द्वारा ‘राजस्थान गौरव’ सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। दिल्ली में हुए सम्मान के बाद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में उनके परिचितों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।




















