NEXT 1 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधायक ताराचंद सारस्वत ने पूनरासर पहुंचकर श्री हनुमान मंदिर एवं श्री पालाजी महाराज मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।

ग्रामीणों ने नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की जीत के लिए विधायक का आभार जताया। इस दौरान आगामी पंचायतीराज चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने क्षेत्र में करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताते हुए भविष्य में आवश्यक विकास कार्यों और जनसमस्याओं से अवगत कराया।
विधायक सारस्वत ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान धार्मिक आस्था के साथ क्षेत्र के सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर भी संवाद हुआ।
कार्यक्रम में महंत प्रेमनाथ सहित सोहननाथ, रूपनाथ, नौरंगनाथ, अमरनाथ, भागूनाथ, प्रहलादनाथ, अर्जुननाथ, कोजूनाथ, पदमनाथ, चैननाथ एवं चुननाथ सहित अनेक संत-महंत और बुजुर्गजन मौजूद रहे। भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।





















