NEXT 7 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। एनएच-11 पर सातलेरा बस स्टैंड के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे ट्रक और एसयूवी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावनियां और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और सेवादारों को हादसे की सूचना दी।

सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादार एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद तीन घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया।
हादसे में शाकिर पुत्र भवरू खान (35) निवासी बिग्गा बास, आरिफ पुत्र रुस्तम अली (40) निवासी बिग्गा बास, बिलाल पुत्र आमीन (40) निवासी सरदारशहर और इलियास पुत्र चांद मोहम्मद (30) निवासी सरदारशहर घायल हुए हैं।





















