#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

By Next Team Writer

Published on:

14 अक्टूबर को जारी होगी वरीयता सूची, 23 अक्टूबर से शुरू होंगी कक्षाएं

NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एमए पूर्वार्द्ध राजनीति विज्ञान सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अक्टूबर कर दी गई है। ऐसे में प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों को आवेदन का एक और अवसर मिला है।

महाविद्यालय के प्राचार्य अमित तंवर के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर तक आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 21 अक्टूबर तक मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने और ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

यह रहेगा प्रवेश कार्यक्रम

  • 12 अक्टूबर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
  • 13 अक्टूबर: आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन
  • 14 अक्टूबर: अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन
  • 21 अक्टूबर: मूल प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि
  • 22 अक्टूबर: प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन
  • 23 अक्टूबर: शिक्षण कार्य प्रारंभ

महाविद्यालय प्रशासन ने एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैन विद्या परीक्षा के लिए श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन, रजिस्ट्रेशन से किताब तक सब नि:शुल्क🟢 पंचायतीराज चुनाव: नामांकन में छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी, श्रीडूंगरगढ़ में प्रत्याशियों को समझाए नियम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में होगी मां भगवती की आराधना🟢 डांडिया की खनक, गरबा की थाप और रंगों की बहार… श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी ‘नवरंग डांडिया नाइट’🟢 श्रीडूंगरगढ़ लोक अदालत में 63 मामलों का निस्तारण, 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की अवार्ड राशि पारित🟢 33 साल से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा, मेडिकल बेड से लेकर बायपैप मशीन तक उपलब्ध🟢 ओसवाल मुक्तिधाम का विवाद पहुंचा कोर्ट, चबूतरा (चौकिया)नहीं हटाने का आदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत जारी, मौके पर निस्तारित हो रहे परिवाद🟢 बाजार के पीछे सूने बाड़े में लगी आग, रेहड़ियां और कचरा जला🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन