#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में होगी मां भगवती की आराधना

By Next Team Writer

Published on:

ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के 25वें स्थापना दिवस पर होगा भव्य धार्मिक आयोजन, ऋषिकेश के दण्डी स्वामी रामानन्द तीर्थ महाराज का मिलेगा पावन सान्निध्य

NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। धर्म की जय, अधर्म के नाश और विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ श्रीडूंगरगढ़ में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन होगा। ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 से 20 अक्टूबर 2026 तक नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञाहुतियों और मां भगवती की आराधना से वातावरण भक्तिमय बनेगा।

मां सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह महायज्ञ ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय परिसर में संपन्न होगा। यज्ञ का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। काशी के यज्ञाचार्य दिवाकर मिश्रा के आचार्यत्व में वैदिक विधि-विधान से यज्ञ संपन्न होगा। आयोजन में ऋषिकेश के 1008 दण्डी स्वामी रामानन्द तीर्थ महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।

इन यजमानों के सान्निध्य में होगा यज्ञ

महायज्ञ में मुख्य यजमान के रूप में सत्यनारायणजी तावणियां, कमलकिशोर सोमानी, सरदाराराम बाना, कुनण बोहरा (बीकानेर), ओमप्रकाश सुशीलकुमार मूंधड़ा (बिग्गा बास), ओमप्रकाश राजकुमार पियूष सोनी (माहेश्वरी) तथा कुनणमल फुसाराम बोहरा शामिल होंगे।

ट्रस्ट पदाधिकारियों ने की धर्मप्रेमियों से भागीदारी की अपील

मां सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी, उपाध्यक्ष देवीलाल उपाध्याय, मंत्री कुंदनमल बोहरा (बीकानेर) और कोषाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित सहयोगी हीरालाल पाण्डिया, कमलकिशोर सोमानी, ओमप्रकाश पाण्डिया और रामकिशन सारस्वत आयोजन की तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। ट्रस्ट की ओर से धर्मप्रेमियों से महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और विश्व कल्याण की मंगलकामना में सहभागी बनने का आह्वान किया गया है।

यजमान बनने का भी मिलेगा अवसर

महायज्ञ में एक दिन के यजमान बनने के लिए 2100 रुपए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक श्रद्धालु मोबाइल नंबर 9413887303, 7285019000 और 9414429246 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और संस्कृत शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैन विद्या परीक्षा के लिए श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन, रजिस्ट्रेशन से किताब तक सब नि:शुल्क🟢 पंचायतीराज चुनाव: नामांकन में छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी, श्रीडूंगरगढ़ में प्रत्याशियों को समझाए नियम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में होगी मां भगवती की आराधना🟢 डांडिया की खनक, गरबा की थाप और रंगों की बहार… श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी ‘नवरंग डांडिया नाइट’🟢 श्रीडूंगरगढ़ लोक अदालत में 63 मामलों का निस्तारण, 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की अवार्ड राशि पारित🟢 33 साल से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा, मेडिकल बेड से लेकर बायपैप मशीन तक उपलब्ध🟢 ओसवाल मुक्तिधाम का विवाद पहुंचा कोर्ट, चबूतरा (चौकिया)नहीं हटाने का आदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत जारी, मौके पर निस्तारित हो रहे परिवाद🟢 बाजार के पीछे सूने बाड़े में लगी आग, रेहड़ियां और कचरा जला🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन