14 अक्टूबर को जारी होगी वरीयता सूची, 23 अक्टूबर से शुरू होंगी कक्षाएं
NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एमए पूर्वार्द्ध राजनीति विज्ञान सत्र 2026-27 में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। महाविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अक्टूबर कर दी गई है। ऐसे में प्रवेश से वंचित रहे विद्यार्थियों को आवेदन का एक और अवसर मिला है।
महाविद्यालय के प्राचार्य अमित तंवर के अनुसार, संशोधित कार्यक्रम के तहत 13 अक्टूबर तक आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 21 अक्टूबर तक मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने और ई-मित्र के माध्यम से प्रवेश शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
यह रहेगा प्रवेश कार्यक्रम
- 12 अक्टूबर: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
- 13 अक्टूबर: आवेदन पत्रों का ऑनलाइन सत्यापन
- 14 अक्टूबर: अंतिम वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन
- 21 अक्टूबर: मूल प्रमाण पत्रों की जांच और प्रवेश शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि
- 22 अक्टूबर: प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन
- 23 अक्टूबर: शिक्षण कार्य प्रारंभ
महाविद्यालय प्रशासन ने एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।





























