तेरापंथ युवक परिषद की पहल, बाफना परिवार के सहयोग से जारी है सेवा कार्य
NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जरूरत के समय मरीजों को ऑक्सीजन और चिकित्सा उपकरणों के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए तेरापंथ युवक परिषद पिछले करीब 33 वर्षों से निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा संचालित कर रही है। परिषद की यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए राहत का सहारा बनी हुई है।
सत्र 2026-27 में स्व. बाबूलाल एवं चंदा देवी बाफना की पुण्य स्मृति में राजकुमार एवं रमित कुमार बाफना के सहयोग से इस सेवा को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक चिकित्सा उपकरण निःशुल्क उपलब्ध करवाए जाते हैं, ताकि बीमारी के कठिन समय में मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिल सके।
ऑक्सीजन सिलेंडर से लेकर बायपैप मशीन तक उपलब्ध
परिषद की ओर से ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, मेडिकल बेड, व्हीलचेयर, नेबुलाइजर मशीन और बायपैप मशीन सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण निःशुल्क दिए जाते हैं। सेवा कार्य में संयोजक अशोक झाबक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। परिषद का उद्देश्य है कि जरूरतमंदों को समय पर उपकरण उपलब्ध हों और संसाधनों के अभाव में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। करीब साढ़े तीन दशक से जारी यह सेवा मानवता और समाजसेवा की प्रेरक मिसाल है।





























