सुबह 7 बजे की घटना, मोहल्लेवासियों की सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू
NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के बाजार के पीछे मोमासर बास स्थित एक सूने बाड़े में शनिवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। आग से बाड़े में खड़ी रेहड़ियां और वहां पड़ा कचरा जल गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

आग दिखाई देने पर मोहल्लेवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते दमकल पहुंच गई और आग को फैलने से रोक लिया गया।
सामाजिक कार्यकर्ता असगर अली भाटी के अनुसार, यह बाड़ा काफी समय से खाली पड़ा है और इसमें कचरा जमा रहता है।
































