बिजली-बैंक सहित विभिन्न मामलों के समाधान के लिए न्यायालय पहुंच रहे लोग, अधिकारियों की मौजूदगी में हो रही सुनवाई
NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। न्यायालय परिसर में शनिवार को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत जारी है। अपने लंबित मामलों और विभिन्न समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर क्षेत्र के लोग लोक अदालत में पहुंच रहे हैं। यहां आपसी सहमति के आधार पर मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

लोक अदालत में एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़, एसडीएम झंवरलाल मित्तल, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी और लोक अदालत के सदस्य जितेंद्र स्वामी मौजूद हैं। इसके अलावा बिजली विभाग सहित अन्य विभागों और बैंकों के अधिकारी तथा न्यायालय स्टाफ भी उपस्थित हैं।
समाधान का अवसर, पक्षकार पहुंचें न्यायालय
लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी है। जिन लोगों के मामले लोक अदालत के माध्यम से सुलझ सकते हैं, वे अपने संबंधित दस्तावेजों के साथ न्यायालय परिसर पहुंचकर समाधान का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का निस्तारण कर पक्षकारों को राहत प्रदान करना है।































