दादा की स्मृति में बने चबूतरे को लेकर विवाद, ओसवाल पंचायत अध्यक्ष नारायण गोलछा सहित व्यवस्थापक के विरुद्ध वाद
NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ओसवाल मुक्तिधाम में दादा की स्मृति में बनाए गए चबूतरे (चौकिया) को लेकर विवाद अब न्यायालय पहुंच गया है। स्व. गंगाराम पारख की स्मृति में बने चबूतरे को हटाने की आशंका जताते हुए उनके पौत्र संतोष पारख ने स्थानीय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश के न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया है। मामले में श्री ओसवाल पंचायत अध्यक्ष नारायण गोलछा और मुक्तिधाम के व्यवस्थापक को पक्षकार बनाया गया है।
वादी की ओर से आरोप लगाया गया है कि चबूतरे को दुर्भावनापूर्वक हटाने का षड्यंत्र किया जा रहा है। इसी आशंका के चलते चबूतरे को तोड़ने या हटाने पर रोक लगाने की मांग न्यायालय से की गई।
यथास्थिति बनाए रखने के आदेश
वादी की ओर से एडवोकेट दीपिका करनाणी ने बताया कि न्यायालय ने वादगत चबूतरे के संबंध में ओसवाल पंचायत अध्यक्ष और मुक्तिधाम के व्यवस्थापक को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इस आदेश से वादी को राहत मिली है।





























