पारिवारिक विवाद के 12, दीवानी के 8 और आपराधिक मामलों में 14 प्रकरण निपटे
NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। न्यायालय परिसर में शनिवार को तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एसीजेएम अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में हुआ। लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल 63 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान 1 करोड़ 44 लाख 95 हजार 321 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई।

लोक अदालत में एसडीएम झंवरलाल मित्तल, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहनलाल सोनी और लोक अदालत सदस्य एडवोकेट जितेंद्र स्वामी मौजूद रहे।
इन मामलों का हुआ निस्तारण
लोक अदालत में आपराधिक मामलों के 14, चेक अनादरण के 2, पारिवारिक विवाद के 12 और दीवानी के 8 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा अंतिम रिपोर्ट से संबंधित 27 मामलों का भी निपटारा हुआ। इस तरह कुल 63 मामलों के निस्तारण से संबंधित पक्षकारों को राहत मिली।





























