#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डांडिया की खनक, गरबा की थाप और रंगों की बहार… श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी ‘नवरंग डांडिया नाइट’

By Next Team Writer

Published on:

13 अक्टूबर को नेहरू पार्क में जमेगा उत्सव का रंग, माहेश्वरी महिला मंडल और कान्हा ज्वेलरी हाउस की संयुक्त पहल

NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रि का उल्लास, रंग-बिरंगे परिधानों की छटा और डांडिया-गरबा की थाप… कुछ ऐसा ही नजारा 13 अक्टूबर को श्रीडूंगरगढ़ के नेहरू पार्क में देखने को मिलेगा। कस्बे में नवरात्रि के साथ ही डांडिया की खनक सुनाई देने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार ‘नवरंग डांडिया नाइट’ के जरिए परिवारों को उत्सव और मनोरंजन से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कालूबास स्थित नेहरू पार्क में 13 अक्टूबर को शाम 7 बजे से एक दिवसीय ‘नवरंग डांडिया नाइट’ का आयोजन होगा। कान्हा ज्वेलरी हाउस और माहेश्वरी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस कार्यक्रम को पारिवारिक माहौल में रंगारंग बनाने की तैयारियां की जा रही हैं।

कान्हा ज्वेलरी हाउस व महिला मंडल से मिलेगा प्रवेश पास

कान्हा ज्वेलरी हाउस की ओर से एडवोकेट दीपिका सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास के माध्यम से होगा। इच्छुक लोग शनि मंदिर, घास मंडी रोड स्थित कान्हा ज्वेलरी हाउस व माहेश्वरी महिला मंडल से पास प्राप्त कर सकते हैं।

नवरात्रि के उल्लास के बीच आयोजित होने वाली यह डांडिया नाइट कस्बे के लोगों को पारंपरिक नृत्य, संगीत और उत्सवी माहौल में एक साथ आने का अवसर देगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैन विद्या परीक्षा के लिए श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन, रजिस्ट्रेशन से किताब तक सब नि:शुल्क🟢 पंचायतीराज चुनाव: नामांकन में छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी, श्रीडूंगरगढ़ में प्रत्याशियों को समझाए नियम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में होगी मां भगवती की आराधना🟢 डांडिया की खनक, गरबा की थाप और रंगों की बहार… श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी ‘नवरंग डांडिया नाइट’🟢 श्रीडूंगरगढ़ लोक अदालत में 63 मामलों का निस्तारण, 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की अवार्ड राशि पारित🟢 33 साल से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा, मेडिकल बेड से लेकर बायपैप मशीन तक उपलब्ध🟢 ओसवाल मुक्तिधाम का विवाद पहुंचा कोर्ट, चबूतरा (चौकिया)नहीं हटाने का आदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत जारी, मौके पर निस्तारित हो रहे परिवाद🟢 बाजार के पीछे सूने बाड़े में लगी आग, रेहड़ियां और कचरा जला🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन