#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायतीराज चुनाव: नामांकन में छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी, श्रीडूंगरगढ़ में प्रत्याशियों को समझाए नियम

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायतीराज चुनाव-2026 में उतरने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों को नामांकन प्रक्रिया की बारीकियां समझाई गईं। शनिवार को रिटर्निंग अधिकारी, उपखंड अधिकारी कार्यालय में श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी पंचायत समिति के लिए प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशाला हुई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और संभावित प्रत्याशियों को नामांकन फॉर्म भरने से लेकर जरूरी दस्तावेज संलग्न करने तक की जानकारी दी गई।

रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के नामांकन फॉर्म की सभी प्रविष्टियां पूरी तरह भरने पर जोर दिया। उन्होंने नाम निर्देशन पत्र भरते समय सावधानी बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना करने की जानकारी दी।

इन दस्तावेजों की दी जानकारी

रीड़ी पंचायत समिति की रिटर्निंग अधिकारी एवं बीकानेर नगर निगम की उपायुक्त द्वितीय दमयंती कंवर ने नामांकन के साथ जमा होने वाले प्रारूप 4-घ, उपाबंध 1-A और स्वच्छ शौचालय घोषणा पत्र सहित जरूरी दस्तावेजों की जानकारी दी।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा तथा श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं निर्वाचन नायब तहसीलदार रमेश सिंह चौहान ने संभावित प्रत्याशियों की शंकाओं का समाधान किया। सेवानिवृत्त सहायक लेखाधिकारी बजरंग लाल सेवग ने नामांकन फॉर्म भरने की प्रक्रिया बिंदुवार समझाई।

निक्षेप राशि की रसीद से लेकर शपथ पत्र तक समझाया

बीएलएमटी डॉ. मनीष सैनी, नौरतमल शर्मा, पवन कुमार सैनी और कैलाश चन्द्र शर्मा ने प्रारूप 4-क, प्रारूप 4-घ, उपाबंध 1-A शपथ पत्र, सांख्यिकी फॉर्म, स्वच्छ शौचालय घोषणा पत्र और निक्षेप राशि की रसीद सहित सभी जरूरी दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान भी किया गया।

निर्वाचन शाखा से मोहम्मद आरिफ भाटी एपी, पूरब चन्द, सीताराम कूकना, कमल पिपलवा और सुनील कुमार सहित अन्य कार्मिकों ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैन विद्या परीक्षा के लिए श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन, रजिस्ट्रेशन से किताब तक सब नि:शुल्क🟢 पंचायतीराज चुनाव: नामांकन में छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी, श्रीडूंगरगढ़ में प्रत्याशियों को समझाए नियम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में होगी मां भगवती की आराधना🟢 डांडिया की खनक, गरबा की थाप और रंगों की बहार… श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी ‘नवरंग डांडिया नाइट’🟢 श्रीडूंगरगढ़ लोक अदालत में 63 मामलों का निस्तारण, 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की अवार्ड राशि पारित🟢 33 साल से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा, मेडिकल बेड से लेकर बायपैप मशीन तक उपलब्ध🟢 ओसवाल मुक्तिधाम का विवाद पहुंचा कोर्ट, चबूतरा (चौकिया)नहीं हटाने का आदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत जारी, मौके पर निस्तारित हो रहे परिवाद🟢 बाजार के पीछे सूने बाड़े में लगी आग, रेहड़ियां और कचरा जला🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन