#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

जैन विद्या परीक्षा के लिए श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन, रजिस्ट्रेशन से किताब तक सब नि:शुल्क

By Next Team Writer

Published on:

21 और 22 नवंबर को होगी परीक्षा, उत्तीर्ण होने वाले सभी परीक्षार्थियों को किया जाएगा पुरस्कृत

NEXT 10 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। जैन विद्या के अध्ययन से समाज के श्रावक-श्राविकाओं को जोड़ने के उद्देश्य से श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जैन विद्या परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को सेवा केंद्र मालू भवन में केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्य प्रभा के सान्निध्य में परीक्षा के बैनर का विमोचन किया गया। परीक्षा 21 और 22 नवंबर को आयोजित होगी।

सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया ने बताया कि जैन विद्या परीक्षा देने के इच्छुक श्रावक-श्राविकाओं का रजिस्ट्रेशन सभा की ओर से निशुल्क किया जाएगा। साथ ही अध्ययन के लिए पुस्तकें भी नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले सभी परीक्षार्थियों को सभा की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य समाज के अधिकाधिक लोगों को जैन विद्या के अध्ययन के लिए प्रेरित करना है।

सिंघी परिवार के सहयोग से होगा आयोजन

परीक्षा के आयोजन का संपूर्ण खर्च मालचंद-पांचीलाल सिंघी परिवार के आर्थिक सहयोग से प्राप्त हुआ है। बैनर विमोचन कार्यक्रम में सभा पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों और समण संस्कृति संकाय के सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

ये रहे उपस्थित: सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुलसीराम चौरड़िया, मंत्री प्रदीप पुगलिया, संगठन मंत्री पांचीलाल सिंघी, सहमंत्री संजय बरडिया, सदस्य कमल बोथरा, धनराज पुगलिया, पूर्व अध्यक्ष विजयराज सेठिया, मनीष नौलखा, मणिशंकर सेठिया, प्रदीप मालू, जितेश मालू, जैन विद्या प्रभारी दीपक सेठिया तथा समण संस्कृति संकाय से मधु झाबक और मोनिका मालू उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जैन विद्या परीक्षा के लिए श्रीडूंगरगढ़ में बैनर विमोचन, रजिस्ट्रेशन से किताब तक सब नि:शुल्क🟢 पंचायतीराज चुनाव: नामांकन में छोटी सी चूक भी पड़ सकती है भारी, श्रीडूंगरगढ़ में प्रत्याशियों को समझाए नियम🟢 श्रीडूंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक गूंजेंगे वैदिक मंत्र, नौकुण्डीय शतचण्डी महायज्ञ में होगी मां भगवती की आराधना🟢 डांडिया की खनक, गरबा की थाप और रंगों की बहार… श्रीडूंगरगढ़ में सजेगी ‘नवरंग डांडिया नाइट’🟢 श्रीडूंगरगढ़ लोक अदालत में 63 मामलों का निस्तारण, 1.44 करोड़ रुपए से अधिक की अवार्ड राशि पारित🟢 33 साल से जरूरतमंद मरीजों को मिल रही निःशुल्क ऑक्सीजन सेवा, मेडिकल बेड से लेकर बायपैप मशीन तक उपलब्ध🟢 ओसवाल मुक्तिधाम का विवाद पहुंचा कोर्ट, चबूतरा (चौकिया)नहीं हटाने का आदेश🟢 श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत जारी, मौके पर निस्तारित हो रहे परिवाद🟢 बाजार के पीछे सूने बाड़े में लगी आग, रेहड़ियां और कचरा जला🟢 श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में एमए राजनीति विज्ञान में प्रवेश की तारीख बढ़ी, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन