#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ने लगे श्रद्धालु, आज से दो दिवसीय मेला

By Next Team Writer

Published on:

धड़ देवली धाम में रोशनी से सजा मंदिर, आज रात अर्चना देवी एंड पार्टी करेंगी भजनों की प्रस्तुति

NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गौ रक्षक वीर बिग्गाजी महाराज के शौर्य पीठ धड़ देवली धाम में वार्षिक मेले को लेकर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। गुरुवार को दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्री संघों के साथ जयकारे लगाते हुए धाम पहुंचे। दो दिवसीय मेले को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से सजाया गया है। मेले में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जाखड़ ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु वीर बिग्गाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचेंगे। मेला कमेटी के मांगीलाल जाखड़ ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आज रात होगा विशाल जागरण

मेले के तहत शुक्रवार रात संगीतमय विशाल जागरण आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना देवी एंड पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देंगी। जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।

दर्शन और पार्किंग के लिए व्यवस्थाएं

श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने के लिए मेला कमेटी ने बैरिकेडिंग करवाई है। वाहनों की पार्किंग के लिए मंदिर के पास खाली जगह पर व्यवस्था की गई है। मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीर बिग्गाजी सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भी जिम्मेदारी संभाल ली है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 60 हजार का मोबाइल मिला, लेकिन नहीं डोला ईमान; नंदकिशोर तावनियां ने लौटाकर पेश की मिसाल🟢 अब अपराधी कहीं भी छिपें, पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे, थाने की स्क्रीन पर खुलेगी पूरी क्राइम कुंडली🟢 देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा का किया अभिनंदन