#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में कांग्रेस की चुनावी तैयारी पूरी, अधिकांश प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

By Next Team Writer

Published on:

दोनों पंचायत समितियों में मिले 142 ऑफलाइन आवेदन, शुक्रवार को जमा होंगे अधिकृत प्रत्याशियों के सिंबल फॉर्म

NEXT 22 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ और रीड़ी के चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पार्टी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से रायशुमारी के बाद प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया है। दोनों पंचायत समितियों में अधिकांश प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए जा चुके हैं, जबकि शेष नामांकन शुक्रवार को दाखिल करवाए जाएंगे।

कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ में सदस्य पदों के लिए 85 और पंचायत समिति रीड़ी में 57 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस तरह दोनों पंचायत समितियों में कुल 142 आवेदन मिले हैं।

रायशुमारी के बाद तय किए प्रत्याशी

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से रायशुमारी कर सभी प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया। इसके बाद लगभग सभी प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवा दिए गए हैं। कुछ प्रत्याशियों के नामांकन शेष हैं, जिन्हें शुक्रवार को दाखिल करवाया जाएगा।

कल जमा होंगे सिंबल फॉर्म

सारस्वत ने बताया कि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा शुक्रवार को सभी अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न संबंधी फॉर्म (सिंबल) रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा करवाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से पंचायत समिति चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 60 हजार का मोबाइल मिला, लेकिन नहीं डोला ईमान; नंदकिशोर तावनियां ने लौटाकर पेश की मिसाल🟢 अब अपराधी कहीं भी छिपें, पुलिस की नजर से नहीं बच पाएंगे, थाने की स्क्रीन पर खुलेगी पूरी क्राइम कुंडली🟢 देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता शोभाचंद आसोपा का किया अभिनंदन