#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

प्रवासी सोनी परिवार ने किया पालिका बोर्ड का सम्मान, शहर के विकास में सहयोग का भरोसा

By Next Team Writer

Published on:

जनसमस्याओं के समाधान के प्रयासों की सराहना, पालिकाध्यक्ष बोले- टीम भावना से करेंगे शहर का विकास

NEXT 23 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर नवनिर्वाचित नगरपालिका बोर्ड की सक्रियता की सराहना करते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं लखीमपुर खीरी प्रवासी भंवरलाल सोनी और उनके परिवार ने गुरुवार को सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, ईओ अभिषेक गहलोत सहित पार्षदों का अभिनंदन किया गया।

समारोह में पार्षद अशोक कुमार सोनी, पवन उपाध्याय, भरत सुथार, आईदान पारीक, ललित झालरिया, रामसिंह जागीरदार, रोशन अली छींपा, रामकुमार स्वामी, नारायण पारीक, नानूराम कुचेरिया, दिलीपसिंह तंवर प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैन व जगदीश स्वामी का सम्मान किया गया।

प्रवासियों ने विकास में सहयोग का दिया भरोसा

भंवरलाल सोनी ने नए बोर्ड की कार्यशैली की सराहना करते हुए शहर की दशा सुधारने और विकास कार्य करवाने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में प्रवासी भी सहयोग के लिए तत्पर हैं।

पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी ने कहा कि उन्हें जनता और वार्ड पार्षदों का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। सभी पार्षद टीम भावना के साथ काम करते हुए शहर के विकास के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। उपाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ को बेहतर स्वरूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में श्याम सुंदर सोनी, श्याम करनाणी, सुषमा करनाणी, राम सोनी, निशा सोनी सहित सोनी परिवार के सदस्य और शिक्षाविद मनोज गुसाईं शामिल रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेरापंथ भवन को विकास व विस्तार की सौगात, तीसरे-चौथे तल का उद्घाटन🟢 वीर बिग्गाजी मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2 किमी तक भक्तों की कतारें, देखें आकर्षक फ़ोटो