स्व. धर्मचंद्र पुगलिया और स्व. किरण देवी पुगलिया की पुण्य स्मृति में करवाया गया कार्य
NEXT 23 अक्टूबर, 2026, श्रीडूंगरगढ़। उप जिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ में डी.डी.सी. नंबर 2 (कक्ष नंबर 35) के जीर्णोद्धार के बाद रविवार, 25 अक्टूबर को उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्य श्रद्धानिष्ठ श्रावक एवं साहित्य रत्न ‘विशारद’ स्व. धर्मचंद्र पुगलिया और श्रद्धा की प्रतिमूर्ति स्व. किरण देवी पुगलिया की पुण्य स्मृति में करवाया गया है।
उप जिला चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि राजस्थान गौरव भीखमचंद-सुशीला पुगलिया (पुत्र-पुत्रवधू), श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता की ओर से आमजन की सुविधा के लिए यह कार्य करवाया गया है। संदीप पारीक ने बताया कि उद्घाटन समारोह रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को सुबह 11:15 बजे उप जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित होगा।






















